


विश्व नवकार महामंत्र दिवस
आज 9 अप्रैल 2025 , चैत्र सुदी १२ JITO (जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन) संस्था द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस का प्रातः 8:01 से 9:36 तक पूरे विश्व के 108 देशो में सामूहिक जाप का आयोजन किया गया था । इस पर्व के उपलक्ष में राजस्थान सेवा समिति द्वारा संचालित
राजस्थान स्कूल्स के मानद मंत्री श्री दीपचंदजी बाफना एवं मानद संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्रजी बागरेचा की विशेष विनती को स्वीकार करते हुए, परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जगत चंद्र सुरीश्र्वरजी महाराज साहब के शिष्य पन्यास श्री शीलचंद्र विजयजी महाराज साहब के शिष्य कुमुदचंद्र विजयजी महाराज साहब विद्यालय में पधारे, जिनका पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया। तथा सामूहिक रूप से गुरुवंदन किया गया । मुनिश्री ने नवकार महामंत्र की महिमा को समझाया I नवकार महामंत्र का संपूर्ण अर्थ, दृष्टांत के साथ अवगत कराया ।
मुनि श्री जी ने बताया कि नवकार महामंत्र किसी विशेष धर्म, जाति, संप्रदाय या किसी देवी- देवता से संबंधित नहीं है। नवकार महामंत्र का जाप प्रत्येक जीवात्मा के कल्याण के लिए हो रहा है। मुनि श्री ने मंत्र , महामंत्र और इसकी दैनिक जीवन में आवश्यकता का ज्ञान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सरल भाषा में बताया । इस प्रसंग पर संस्था द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी जनो को 108 मनके वाली नवकार माला वितरित की गई। विश्वकल्याण हेतु शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वार नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया I इस प्रकार सभी शिक्षक और छात्र इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सहभागी बने ।

The Rajasthan Hindi High School stands as a proud symbol of vision, values, and academic excellence. It was established in 1962 by the Rajasthan Sewa Samiti, which was founded a year earlier in 1961 with the noble objective of promoting education within the community. Recognized by the Government of Gujarat as a grant-in-aid and linguistic minority institution, the school has upheld the highest standards of education for over six decades.
Copyright@2026. Rajasthan Hindi High School. All Rights Reserved | Designed by Konnect Me Studio